केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होनी चाहिए: राजेश सिंह

केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होनी चाहिए: राजेश सिंह

केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए शनिवार को खोर गांव में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। 

केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होनी चाहिए: राजेश सिंह

  • कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखकर की गई

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली : केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए शनिवार को खोर गांव में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह शामिल हुए। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार की "अद्वितीय उपलब्धियों" का विस्तार से वर्णन किया और देश में आए व्यापक बदलावों से श्रोताओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 734 जिलों और 650,000 से अधिक गांवों में खुशहाली आई है। 

उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले कार्यक्रम कागजी कार्रवाई तक सीमित थे, लेकिन मोदी सरकार ने सभी गरीबों के सिर पर छत देने का अपना वादा पूरा किया है। नक्सलवाद पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय देश के 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, जबकि आज मात्र 6 जिलों में ही नक्सली घटनाएं हो रही हैं।

लाखों करोड़ के इनामी नक्सली या तो समाप्त हो चुके हैं या फिर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारें आतंकी हमलों के बाद ही विरोध पत्र लिखती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी निर्णायक कार्रवाई कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। उन्होंने जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की भी आलोचना की और कहा कि जनता उन्हें 2026 में जरूर सबक सिखाएगी। 

कार्यक्रम में धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, नंदकुमार पांडेय, रामजी तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अजीत पांडेय, श्यामसुंदर सिंह, श्रीराम चौबे, भरत रस्तोगी, बच्चा पाल, सुनीता गुप्ता, राहुल राजभर आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .