हज-2026 की अधिकारिक घोषणा जुलाई 2025 में सम्भावित ,अभी से कर लें तैयारी

हज-2026 की अधिकारिक घोषणा जुलाई 2025 में सम्भावित ,अभी से कर लें तैयारी

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज-2026 (1447 हि०) हेतु आवश्यक तैयारियों हेतु कई निर्देश के साथ  समय सीमा निर्धारित की गयी है | 

हज-2026 की अधिकारिक घोषणा जुलाई 2025 में सम्भावित ,अभी से कर लें तैयारी

 पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के पत्रांक जी-11/926/एस०एच०सी०/2025 दिनांक 16.06.2025 द्वारा अवगत कराया गया है कि सऊदी सरकार द्वारा प्रारम्भिक व्यवस्थाओं से सम्बन्धित प्रपत्र दिनांक 08 जून, 2025 को जारी किया गया है 

जिसमें हज-2026 (1447 हि०) हेतु आवश्यक तैयारियों हेतु निम्न निर्देश व समय सीमा निर्धारित की गयी हैं:-

1- हज-2026 की अधिकारिक घोषणा जुलाई, 2025 में सम्भावित है।
2- हज-2026 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा।
3- हज-2026 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर, 2026 तक होना आवश्यक है।
4- जो इच्छुक आवेदक हज-2026 की यात्रा हेतु नये पासपोर्ट का आवेदन कर रहे हैं उनको सलाह दी जाती है कि नुसुक पोर्टल की आवश्यकताओं के अनुरुप अपने पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ें।

हज सत्र 2026 हेतु इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि इच्छुक आवेदक अपना मूल अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखें, जिनके पास 31 दिसम्बर, 2026 तक की वैद्यता का पासपोर्ट उपलब्ध है वह आवेदन हेतु तैयार रहें. जिनके पासपोर्ट 31 दिसम्बर, 2026 तक वैद्य नहीं है वह नया पासपोर्ट बनवा लें। इसके लिए वह तत्काल पासपोर्ट कार्यालयों में आवेदन कर दें, ताकि जुलाई-2025 में हज-2026 की घोषणा होने पर ऑनलाइन आवेदन हेतु उनके पासपोर्ट उपलब्ध रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |