थाना साइबर क्राइम टीम ने फ्राड धनराशि -50000/- रुपये कराया वापस

थाना साइबर क्राइम टीम ने फ्राड धनराशि -50000/- रुपये कराया वापस

साइबर क्राइम टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम पर प्राप्त तहरीर के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के 50,000/- रूपये वापस कराये गये।


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार, अनंत चन्द्रेशखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व नामेन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना साइबर क्राइम विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम पर प्राप्त तहरीर के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के 50,000/- रूपये वापस कराये गये।

घटनाक्रम-
दिनांक 31.05.2025 को आवेदिका सोनी देवी पत्नी कालीचरण जायसवाल निवासिनी वार्ड नं0-08 किदवर्ड नगर जनपद चन्दौली के खाते से बिना किसी जानकारी के फ्राडर द्वारा नेटबैकिंग के माध्यम  के कुल 50,000/- रुपये का आनलाइन धोखाधडी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में आवेदिका सोनी देवी  उपरोक्त  द्वारा थाना प्रभारी साइबर क्राइम के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया। 

         आवेदिका सोनी देवी उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली, अपर पुलिस अधीक्षक सदर, पुलिस उपाधीक्षक थाना साइबर क्राइम, साइबर प्रभारी एवं साइबर क्राइम टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया गया। 

आवेदिका का नाम/पता -

आवेदिका सोनी देवी पत्नी कालीचरण जायसवाल निवासिनी वार्ड नं0-08 किदवर्ड नगर जनपद चन्दौली 

विवरण बरामदगीः-

दिनांक – 19.06.2025 वापस करायी गयी धनराशि रुपया – 50,000/- 

घटना का दिनांक- 31.05.2025

बरामदगी करने वाली पुलिस टीममें ---
नि0 विजय बहादुर सिंह (थाना प्रभारी साइबर क्राइम)
उ0 नि0 मिर्जा रिजवान बेग
हे0का0 पवन यादव
हे0का0 सुनील कुमार मिश्रा
का0 अनिल कुमार
का0 आशुतोष भारद्वाज
का0 मनोज चौहान
का0 मो0 नौशाद
का0 राहुल  यादवशामिल रहे |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |