यूपी : आठ आईएएस और 5 आईपीएस का किया तबादला

यूपी : आठ आईएएस और 5 आईपीएस का किया तबादला

उत्तर प्रदेश में आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पांच आईपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया है। जिसमें कई अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 

आईएएस आलोक कुमार को सौंपा गया सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त भार, आईपीएस एसबी शिरडकर बने भर्ती बोर्ड के डीजी 


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / लखनऊ :  उत्तर प्रदेश में आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। मौजूदा अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

इधर , पांच आईपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया है। जिसमें कई अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सीनियर आईपीएस अफरस एसबी शिरडकर को पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड यूपी का पुलिस महानिदेशक बना दिया गया है। 

जहां राकेश कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

योगेश कुमार को सहकारी समितियों का आयुक्त एवं निबंधक बनाया गया है। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, अनामिका सिंह को उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को राजस्व विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

सान्या छाबड़ा को हरदोई का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, ईशा प्रिया को उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 वहीं योगी सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया है। जिसमें कई सीनियर अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपा गई है। सीनियर आईपीएस अफरस एसबी शिरडकर को पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड यूपी का पुलिस महानिदेशक बना दिया गया है।


बता दें, एसबी शिरडकर का डीजी पद पर प्रमोशन हुआ था। वहीं सुजीत पांडेय को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस आर. के. स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय उप्र लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस आशीष तिवारी को सहारनपुर जिले का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

आशीष तिवारी मौजूदा समय में एसपी सीआईडी लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। साथ ही रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक सबंद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र भेजा गया है। रोहित सिंह सजवान मौजूदा समय में सहारनपुर में एसएसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |