मुख्यमंत्री के गाजीपुर आगमन पर युवा सपा नेता को घर में पुलिस ने किया नज़रबंद

मुख्यमंत्री के गाजीपुर आगमन पर युवा सपा नेता को घर में पुलिस ने किया नज़रबंद

युवा सपा नेता और युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के एक दिन पूर्व सोमवार को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
 
मुख्यमंत्री के गाजीपुर आगमन पर युवा सपा नेता को घर में पुलिस ने किया नज़रबंद

बोले सुनील यादव - पीडीए की एकता और संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / ग़ाज़ीपुर। जिले के तेज तर्रार युवा सपा नेता और युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के एक दिन पूर्व सोमवार को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके घर से बाहर निकलने या कोई भी सामाजिक राजनीतिक गतिविधि करने पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को सैदपुर थाने के दो आरक्षी उनके घर पर पूरे दिन हाउस अरेस्ट किए रहे।

इस बाबत पूछने पर सुनील यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए की एकता से घबराई हुई है, वह पीडीए के नेताओं के हाउस अरेस्ट करा कर व्यक्ति के मूल अधिकारों का हनन कर रही है। भारत देश संविधान से चलता है, न कि किसी व्यक्ति विशेष की निजी विचार धारा से। हमारा देश एक सुंदर बाग है, जिसमें हर जाति, धर्म, विभिन्न राजनीतिक दलों के फूल खिले हैं, जिनसे भारत सुंदर बनता है। 


मुख्यमंत्री के गाजीपुर आगमन पर युवा सपा नेता को घर में पुलिस ने किया नज़रबंद

विपक्ष के नेताओं को फर्जी तरीके से फंसाने से कोई घबड़ाने वाला नहीं है। समय का पहिया चलता रहता है, यह समय जरूर बदलेगा, क्योंकि हम बदलाव की राजनीति करते हैं। मुझे हाउस अरेस्ट करवाकर महराज जी ने अच्छा नहीं किया। आप मेरे जिले में आ रहे हैं और आने से पहले मेरे घर पुलिस भेज दे रहे हैं अरेस्ट करने के लिए। 

यह लोकतंत्र की हत्या है और साथ ही व्यक्ति के मूल अधिकारों का हनन भी है। यह तानाशाही ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। 2027 में मा. अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, तब योगी से हिसाब लिया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |