भिखारी का दान करना यह सब सुनने में कुछ अटपटा सा लग रहा है, लेकिन यह बात सौ फीसदी सच है |
![]() |
सीओ रघुराज के हाथों लक्ष्मणगढ़ निवासी छात्रा सोनाक्षी तनुष्का को बीएससी में एडमिशन के लिए ₹5000 |
सकलडीहा / चंदौली, पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : भिखारी का दान करना यह सब सुनने में कुछ अटपटा सा लग रहा है, लेकिन यह बात सौ फीसदी सच है | जनपद के आवाजपुर निवासी समाजसेवी दुर्गेश सिंह,गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बाजार रेलवे स्टेशन छट्टीयों पर भिक्षाटन करते हैं,दुर्गेश अपने भिक्षाटन अभियान के पैसे से हजारों बच्चों को अब तक शिक्षण सामग्री व साइकिल उपलब्ध करा चुके हैं |
ऐसे ही समाजसेवा के दौरान शनिवार को सकलडीहा सीओ रघुराज के हाथों लक्ष्मणगढ़ निवासी छात्रा सोनाक्षी तनुष्का को बीएससी में एडमिशन के लिए ₹5000,अमावल निवासी किरण भारती को विद्यालय जाने के लिए साइकिल मुहैया करा गया |
![]() |
अमावल निवासी किरण भारती को विद्यालय जाने के लिए साइकिल मुहैया करा गया साथ में समाजसेवी दुर्गेश सिंह |
समाजसेवी दुर्गेश सिंह गरीब बच्चों के लिए एक आत्मीय बंधु से कम नहीं है, दुर्गेश के सामाजिक कार्यों से कई लोग प्रेरणा लेते हैं छात्रों के शिक्षा के लिए कई लोग स्वयं उनको मदद के लिए बुलाते रहते हैं,दुर्गेश सिंह कई गरीब बच्चियों की शादी भी करा चुके भिक्षाटन के माध्यम से,दुर्गेश के सामाजिक कार्ययों की चर्चा हमेशा लोगों के बीच बनी रहती है |
इस संबंध में सकलडीहा को रघुराज ने बताया की, इस तरह का कार्य बहुत ही सराहनीय है समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए | जिससे गरीब बच्चों को अपने सपना पूरा करने में मदद मिल सके|