डीएम ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण

डीएम ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा मंगलवार को नरायनपुर पम्प कैनाल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों के साथ सभी पंपों की जानकारी ली गई।

डीएम ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा आज नरायनपुर पम्प कैनाल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों के साथ सभी पंपों की जानकारी ली गई।  

डीएम ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण

 संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक 60 मीटर से कम होने के कारण नरायनपुर पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं। गंगा का जलस्तर 59.85 मीटर पर था। हालांकि इसमें बढ़ोत्तरी हो रही थी।
 
डीएम ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण

सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गंगा नदी में जल स्तर बढ़ते ही तत्काल चंदौली जनपद के कई गाँव के किसान लाभान्वित होंगे। जिलाधिकारी ने गंगा नदी में जल स्तर बढ़ते ही नहरों में टेल तक पानी निर्बाध रूप से पहुंचने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण

 उन्होंने कहा कि किसान भाइयों की ख़ुशहाली हमारी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिशासी अभियंता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |