जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा मंगलवार को नरायनपुर पम्प कैनाल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों के साथ सभी पंपों की जानकारी ली गई।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा आज नरायनपुर पम्प कैनाल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों के साथ सभी पंपों की जानकारी ली गई।
संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक 60 मीटर से कम होने के कारण नरायनपुर पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं। गंगा का जलस्तर 59.85 मीटर पर था। हालांकि इसमें बढ़ोत्तरी हो रही थी।
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों की ख़ुशहाली हमारी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिशासी अभियंता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नरायनपुर पम्प कैनाल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों के साथ सभी पंपों की जानकारी ली। गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक से कम होने के कारण पंप कैनाल सक्रिय नहीं हैं। जल स्तर बढ़ते ही तत्काल चंदौली जनपद के कई गाँव के किसान लाभान्वित होंगे।
— DM CHANDAULI (@dmchandauli) June 17, 2025
किसान भाइयों की ख़ुशहाली हमारी प्राथमिकता है। pic.twitter.com/NztNg4pP2l
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |