सांसद वीरेंद्र सिंह ने मुगलसराय में भाकपा माले के जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
लगाया आरोप : स्कूल बंद , शराब की दुकानें खोली जा रही हैं, आदिवासियों को किया जा विस्थापित
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली : सांसद वीरेंद्र सिंह ने मुगलसराय में भाकपा माले के जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है।
सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल बंद कर रही है। इसके बदले गांव-गांव में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर विपक्ष की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।
Also Read : अब उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब लाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा यह काम सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में
आदिवासियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें जंगलों से खदेड़ रही है। नौगढ़ तहसील के कई गांव कर अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं। धानापुर ग्रामसभा में चकबंदी विभाग की अनियमितताओं को वह लोकसभा में उठाएंगे।
भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुधाकर यादव ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। किसान महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने बताया कि सकलडीहा तहसील में पिछले 15 दिनों से धरना चल रहा है। धानापुर में चकबंदी विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के दस्तावेजों में हेराफेरी की गई है।
जिला सचिव अनिल पासवान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राज बहादुर सिंह, शशिकांत सिंह, रामजन्म यादव, राजीव यादव, टुन्नी खान समेत कई लोग मौजूद रहे।