योगी सरकार की नई पहल: पहली बार किसानों से खरीदा जाएगा मक्का, लेकिन पहले कर लें ये काम

योगी सरकार की नई पहल: पहली बार किसानों से खरीदा जाएगा मक्का, लेकिन पहले कर लें ये काम

उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन में पहली बार किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का खरीदेगी। खरीद 15 जून से शुरू हुई है और 31 जुलाई तक जारी रहेगी। 

योगी सरकार की नई पहल: पहली बार किसानों से खरीदा जाएगा मक्का, लेकिन पहले कर लें ये काम

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन में पहली बार किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का खरीदेगी। खरीद 15 जून से शुरू हुई है और 31 जुलाई तक जारी रहेगी। 

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक क्रय केंद्रों पर की जाएगी। विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से 2225 रुपये प्रति क्विंटल मक्का खरीदा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से मक्का की खेती के बारे में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार नियमित रूप से उनकी तरक्की और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 किसान मित्र पंजीकरण अनिवार्य

मक्का बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या और मिर्जापुर के क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा। सूत्रों के अनुसार मक्का बेचने के लिए किसानों को FCS.UP.GOV.IN या यूपी किसान मित्र मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

मक्का केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीदा जाएगा। इससे उन्हें मक्का आपूर्ति योजना (एमपीएस) का लाभ भी मिलेगा। किसानों को अपने मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराना होगा, ताकि वे प्राप्त ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |