कमालपुर व्यापार मंडल ने किया नवनियुक्त धीना थानाध्यक्ष का सम्मान

कमालपुर व्यापार मंडल ने किया नवनियुक्त धीना थानाध्यक्ष का सम्मान

धीना के नए थानाध्यक्ष धीना भूपेंद्र कुमार निषाद का कमालपुर व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में उन्हें माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | 

कमालपुर व्यापार मंडल ने किया नवनियुक्त धीना थानाध्यक्ष का सम्मान

  • सर्विस सेवा में स्थानांतरण और सेवा निवृति अनिवार्य है,व्यक्ति के कार्य कुशलता से उसके व्यक्तित्व की पहचान होती है : शंकर गुप्ता 
  • शासन की मंशा के अनुसार क़ानून व्यवस्था चुस्त रखना पीड़ित को न्याय दिलाना, थाने पर सबका सम्मान, समस्याओं का समाधान मिल बैठकर हल करना मेरी प्राथमिकता,चाहूंगा कोई गलत कार्य न हो : भूपेंद्र कुमार 
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

जनपद के थाना धीनापर नवनियुक्त  थानाध्यक्ष धीना भूपेंद्र कुमार निषाद का कमालपुर व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में 3 जून को धीना थाना परिसर में मिलकर उनसे गुफ़्तगू होकर उन्हें माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | व्यापर  मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत 30 मई को थाने का थानाध्यक्ष बनाए जाने पर  एक नई आशा की किरणे कस्बा के साथ साथ थाना क्षेत्र के हर लोगों में दिखाई देने लगी।




थाने का कार्य भार ग्रहण करते ही अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भीषण गर्मी तेज धूप में पूरे कस्बा  कमालपुर का पैदल रूट मार्च किए, जो व्यापारी देखकर अपने आप को सुरक्षित महसूस किए। थानाध्यक्ष के कुशल व्यवहार,मेहनत और ईमानदारी देखकर व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष का अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ बुधवार को थाने पर जाकर स्मृत चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।

इस मौके पर शंकर गुप्ता ने कहा सर्विस सेवा में स्थानांतरण अनिवार्य होने से व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है। वहीं जो सर्विस कर रहे हैं उनका निश्चित समय पर सेवा समाप्ति भी होती है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा मैं पूरा प्रयास करता हूं कि हमारे द्वारा कोई गलत काम न हो।थाने पर आने वाले अथवा थाना क्षेत्र के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाता रहा है।

कमालपुर व्यापार मंडल ने किया नवनियुक्त धीना थानाध्यक्ष का सम्मान

भविष्य में कोई ऐसी परिस्थितियों आने पर मिल बैठ कर हल कर लिया जाएगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रहरि, जिला संगठन मंत्री इमरान,स्थानीय कोषाध्यक्ष अशोक मौर्या,उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा मंत्री दिलीप त्रिशूलीय,राकेश दुबे,प्रांतीय सदस्य विपिन रस्तोगी, श्रीकांत गुप्ता,लड्डू, डॉ ओमप्रकाश गुप्ता,विजय जायसवाल,बालमुकुंद रस्तोगी,मैनेजर बर्मन यादव,व्यापारी गण विजय गुप्ता,पवन रस्तोगी,कमलेश कुमार,भीम माली,सोनू गुप्ता,अशोक अग्रहरि आदिउपस्थित रहे |


बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .