सैयदराजा : 04 वाहनों से कुल 07 राशि गोवंश बरामद, तीन गोतस्कर गिरफ्तार

सैयदराजा : 04 वाहनों से कुल 07 राशि गोवंश बरामद, तीन गोतस्कर गिरफ्तार

एनएच 02 हाइवे पर जेठमलपुर तिराहे के पास से एक बोलेरो सफेद रंग वाहन नं. BR45P0241 से कुल 04 राशि बरामद किया गया। गो तस्कर मौके से फरार हो गया। 

सैयदराजा : 04 वाहनों से कुल 07 राशि गोवंश  बरामद, तीन गोतस्कर गिरफ्तार

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गोतस्करी पर प्रभावी रोकथाम व गोतस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डय के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 25.07.2025 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम नौबतपुर, नौबतपुर पुलिस बुथ से 100 मीटर पहले कुल तीन वाहन टाटा मैजिक वाहन नं0- UP65CT5963, टाटा मैजिक वाहन सें0 UP65BT4529, टाटा मैजिक वाहन सं0 UP61BT2284 से 01-01 राशि गोवंश बरामद किया गया तथा मौके से तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। तथा एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलुपर, जेठमलपुर तिराहे के पास से एक बोलेरो सफेद रंग वाहन नं. BR45P0241 से कुल 04 राशि बरामद किया गया। गो तस्कर मौके से फरार हो गया। 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 209/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम  व 11 पशु क्रुरता अधि. तथा मु.अ.सं. 210/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम  व 11 पशु क्रुरता अधि. का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

Police Station Syedaraja

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1-सोनू कुमार उर्फ सनुप कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम-केशोपुर,चन्दौली।
2-ऋषि कश्यप पुत्र स्व0 गोपाल निवासी ग्राम-आराजी लाइन सुल्तानपुर अदलपुर, कोतवाली चुनार, मिर्ज़ापुर।
3-कृष्णा चन्द चन्दन पुत्र स्व० रामहर्ष चन्दन  निवासी- ग्राम लक्ष्मनगढ,बलुआ,चंदौली।

बरामदगी का स्थान व समय- 
एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर, जेठमलुपर तिहारे के पास से समय 2.10 बजे तथा एनएच 02 हाइवे पर स्थित नौबतपुर पुलिस बुथ से 100 मीटर पहले दिनांक 25.07.2025 को समय करीब 15.00 बजे। 

बरामदगी का विवरणः-
1.तीन वाहन टाटा मैजिक वाहन नं0- UP65CT5963, टाटा मैजिक वाहन सं0 UP65BT4529, टाटा मैजिक वाहन सं0 UP61BT2284 व एक बोलेरो सफेद रंग वाहन नं. BR45P0241
2.07 राशि गोवंश गाय
3.तीन एन्ड्रायड मोबाईल व 720 रुपया नगद।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण में 
1.प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय- थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 बब्बन सिंह चौहान थाना सैयदराजा चन्दौली । 
3.उ0नि0 दिनेश सिंह थाना सैयदराजा चन्दौली।
4.हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना सैयदराजा चन्दौली।
5.हे0का0 जयप्रकाश सिंह थाना सैयदारा चन्दौली।
5.का. अनन्त राय थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
6.का. गुंजन तिवारी थाना सैयदारजा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |