गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कंचन सिंह पुत्र श्री कृष्णा सिंह निवासी ग्राम सहसी थाना चेनारी जिला रोहतास बिहार उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई।
- बरामद शराब व बीयर की कुल अनुमानित कीमत लगभग 89,000/- हजार रूपये
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शराब/मादक तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनंत चन्द्रशेखऱ (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 09.07.2025 को समय करीब 23.10 बजे ग्राम जेठमलपुर तिराहा एनएच 02 हाइवे से चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन संख्या UP22M8225 से कुल 14 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM फ्रूटी प्रत्येक पेटी में 48 पाउच, कुल 672 पीस (प्रत्येक पाउच में 180 ML) कुल 120.96 लीटर व 3 पेटी बियर हावर्डस 5000 प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 72 केन प्रत्येक केन में 500 ML, कुल 36 लीटर के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 89,000 हजार रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कंचन सिंह पुत्र श्री कृष्णा सिंह निवासी ग्राम सहसी थाना चेनारी जिला रोहतास बिहार उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 185/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि स्कोर्पियों से बरामद शराब को अलग-अलग जगह से खरीदकर बिहार में बिक्री हेतु ले जा रहा था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.कंचन सिंह पुत्र श्री कृष्णा सिंह निवासी ग्राम सहसी थाना चेनारी जिला रोहतास बिहार उम्र 35 वर्ष।
विवरण बरामदगी
1. 14 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM फ्रूटी प्रत्येक पेटी में 48 पाउच, कुल 672 पीस प्रत्येक पाउच में 180 ML कुल 120.96 लीटर।
2. 03 पेटी बियर हावर्डस 5000 प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 72 केन प्रत्येक केन में 500 ML, कुल 36 लीटर।
3. एक वाहन स्कार्पियो वाहन संख्या UP22M8225।
4. 01 मोबाइल फोन।
5. नगद 6300/- रूपयें।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 89 हजार रूपये है।
गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम-में
प्रभारी निरीक्षक- विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह सैयदराजा जनपद चन्दौली
का0 विष्णु प्रजापति थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
का0 शंकर राम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
का0 बृजेश चौहान थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
का0 राजू सिंह थाना सैयदराजा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |