सकलडीहा पुलिस ने सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना सकलडीहा के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-206/2024 धारा 419/420/467/468/471/120B भादवि का वांछित अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ छोटू उर्फ संतोष सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नूरनगर काही थाना जलालपुर पोस्ट जलालपुर जिला सारण छपरा बिहार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मनीष यादव पुत्र कल्पू यादव निवासी ग्राम देवरापुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली व उसके अन्य तीन साथियो से वर्ष 2022-23 में अभियुक्त द्वारा बिहार में न्यायालय व अन्य विभागो में नौकरी लगवाने के लिए 29 लाख रुपये आनलाईन ट्रान्सफर करवाना व 21 लाख रुपये नगद लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व कूट रचित सर्विस बुक जारी करके धोखाधड़ी किया गया।
अभियुक्त नाम पता विवरण
अभिषेक सिंह उर्फ छोटू उर्फ संतोष सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नूरनगर काही थाना जलालपुर पोस्ट जलालपुर जिला सारण छपरा बिहार उम्र करीब 32 वर्ष
बरामदगी एंव गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1.उ0नि0 जनक सिंह चौकी प्रभारी डेढावल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.का0 अभिषेक सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |