चंदौली के जिम संचालक अरविंद यादव को 8 लोगों ने घेरकर गोली मार दी! वे कौन थे और उनकी हत्या क्यों की गई?

चंदौली के जिम संचालक अरविंद यादव को 8 लोगों ने घेरकर गोली मार दी! वे कौन थे और उनकी हत्या क्यों की गई?

UP News: चंदौली में जिम संचालक अरविंद यादव की जिस तरह से हत्या की गई, उसने सबको चौंका दिया।

चंदौली के जिम संचालक अरविंद यादव को 8 लोगों ने घेरकर गोली मार दी! वे कौन थे और उनकी हत्या क्यों की गई?

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली 

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिम संचालक और रियल एस्टेट एजेंट अरविंद यादव की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे पुलिस बल के साथ पहुंचें और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। माना जा रहा है कि हत्या रियल एस्टेट के लेन-देन के विवाद में हुयी होगी ।

फिलहाल,परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुगलसराय थाने में 8 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जनपद में हत्या के तरीके से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

सिर, गर्दन और पेट में मारी गईं गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद यादव पर आठ लोगों ने हमला किया। उनके पेट, गर्दन और सिर में गोली मारी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गाँव की है। मृतक इसी गाँव का निवासी था। वह अपने घर के पास एक जिम चलाता था और साथ में रियल एस्टेट का भी कारोबार करता था।

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावर आए और अरविंद यादव पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर फरार हो गए। जाते समय हमलावरों ने अरविंद यादव की कार पर भी गोलियां चलाईं।

गोली की आवाज सुनकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल अरविंद यादव को उसके परिजन वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

किसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ?

पीड़ित परिवार ने श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू, बृजेश यादव, काजू यादव, राजू यादव, बाबा यादव, पंकज यादव, रोहित यादव और ओम प्रकाश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने क्या कहा?

पूरे मामले पर, चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। सुरक्षा कैमरों की भी जाँच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना संपत्ति विवाद के चलते हुई है। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |