विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर, उ०प्र० लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन 

  • पी०एम०जी०एस०पी० के माध्यम से विभिन्न विभागों के डाटाबेस के बारे में दी गई जानकारी 

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली 

 रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर, उ०प्र० लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) विभाग द्वारा अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार (वि०रा०) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
एक दिवसीय कार्यशाला में रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० अनिल कुमार,अर्जुन सिंह परियोजना वैज्ञानिक डा० जय कुमार मिश्रा एवं डा० अजय प्रताप सिंह द्वारा रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर में विभिन्न परियोजनाओं में रिमोट सेन्सिंग एवं जी०आई०एस० तकनीक का उपयोग करके जनपदवार तैयार किये गये डिजिटल डाटाबेस का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं उक्त के बारे में जानकारी दी। 
उक्त के अतिरिक्त वैज्ञानिकों द्वारा रिमोट सेन्सिंग, जी०आई०एस० एवं जी०पी०एस० तकनीक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और यह बताया गया कि इस तकनीक का उपयोग कृषि, राजस्व, भू-संचय, जल-संचय, प्राकृतिक आपदा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई विभाग, जल निगम, नलकूप, सड़क, वन आदि में किया जाता है। 

इसकी विस्तृत जानकारी भुवन पोर्टल पर इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त के अतिरिक्त लिडार तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल (पी०एम०जी०एस०पी०) के माध्यम से विभिन्न विभागों के डाटाबेस के बारे जानकारी दी गई।

कार्यशाला में समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अधिकारी, उप निदेशक- कृषि, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, सामाजिक वानिकी, जिला विद्यालय निरीक्षक,उपायुक्त-एन0आर0एल०एम०, उपायुक्त मनरेगा, जल निगम, लघु सिंचाई,समस्त खण्ड विकास अधिकारियों सहित अन्य विभिन्न विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |