सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
- मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समग्र विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पिछड़े वर्गों की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभा रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर भी साथ रहे।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के समग्र विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पिछड़े वर्गों की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
श्री राजभर ने मुख्यमंत्री को जमीनी स्तर पर जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और विभिन्न वर्गों की चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने समाज के कमजोर तबकों की आवाज शासन तक पहुंचाते हुए, उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोगम, समन्वय और समाधान का भरोसा दिलाया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह भेंट न केवल शिष्टाचार मुलाकात थी, बल्कि राज्य की आगामी नीतिगत रणनीतियों और गठबंधन के भविष्य को लेकर भी अहम मानी जा रही है।