रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार...

रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार...

प्रयागराज मंडल की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने शुक्रवार को करछना थाने में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Inspector arrested while taking bribe...

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने शुक्रवार को करछना थाने में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दरोगा के खिलाफ औद्योगिक थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

 भ्रष्टाचार निरोधक अभियान की प्रभारी निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी अभिनव सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सुरेश यादव प्रयागराज के करछना थाने में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। 

इस संबंध में करछना के देवरी गांव निवासी रवि सिंह ने शिकायत की थी कि एक मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम हटाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |