एयर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को अचानक से आग लग गई। यह विमान हांगकांग से दिल्ली आ रहा था। एयर इंडिया ने इस घटना की जानकारी दी।
![]() |
एयर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग, हांगकांग से दिल्ली आ रहा था विमान |
New Delhi : एयर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को अचानक से आग लग गई। यह विमान हांगकांग से दिल्ली आ रहा था। एयर इंडिया ने इस घटना की जानकारी दी। एयर इंडिया एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आज हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई315 में लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद आग लग गई। यह आग प्लेन की ऑक्सिलरी पावर यूनिट (एपीयू) में लगी।
यह घटना तब हुई, जब यात्री फ्लाइट से उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार एपीयू स्वचालित रूप से बंद हो गया। इस हादसे से विमान को कुछ नुकसान हुआ। हालांकि, यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सभी सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट को आगे की जांच पड़ताल के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है।
हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-315 के पावर यूनिट में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लग गई।
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 22, 2025
एयरलाइन के अनुसार, यह घटना आज यात्रियों के उतरने के दौरान हुई। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। pic.twitter.com/TimNuzwWe4
इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में उड़ान भरने के बाद कुछ ही देर में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के समय प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे। प्लेन क्रैश में सिर्फ एक यात्री को छोड़कर प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
एयर इंडिया की यह बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई थी। विमान टेक ऑफ के बाद क्रैश हुआ था।