सकलडीहा पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान में सकलडीहा पुलिस ने 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सकलडीहा पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर(आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर एंव स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 14.08.2025 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रतिमा पेट्रोल पम्प के पास ग्राम सकलडीहा से एक अभियुक्त को एक बोरे में कुल 88 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक शीशी में 200 मिली कुल मात्रा 17.600 लीटर के साथ समय 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-151/2025 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

पंजीकृत मुकदमा का विवरण – 
 मु0अ0सं0-151/2025 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम  कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
 
बरामदगीः- 
एक बोरे मे कुल 88 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक शीशी में 200 मिली कुल मात्रा 17.600 लीटर

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –  
संजय राम पुत्र स्व0 कान्ता राम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 वरुणेन्द्र कुमार राय कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 रोहित गौड कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |