जनपद में अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान अन्तर्गत 02 अपराधी के विरूद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही की गयी.
- डीएम चन्द्र मोहन गर्ग व एसपी आदित्य लांग्हे ने दिया कड़ा निर्देश
- चंदौली की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखे तो पुलिस लेगी सख्त एक्शन
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत चन्दौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 02 आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। तथा दोनों अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। अगर इसके बाद भी कोई जनपद चंदौली की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन पुलिस द्वारा किया जायेगा। जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।
- जिला बदर अभियुक्त का नाम व पता-
मिठ्ठू उर्फ मिथुन कुमार पुत्र दुक्खी नि०वीरासराय थाना धीना जनपद चन्दौली।
अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-13/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध नि०अधि० व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
2- मु0अ0सं0-14/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
3- मु0अ0सं0-111/2023 धारा 3(1) यू०पी० गैगेस्टर एक्ट थाना धीना जनपद चन्दौली।
4- बीट सूचना- रपट न0-22 दिनाँक 19.05.2024।
5- जांच बीट सूचना- रपट न0-27 दिनाँक 19.05.2024।
- जिला बदर अभियुक्त का नाम व पता-
शिव कुमार उर्फ शिवा उर्फ संजय सोनकर पुत्र मुन्ना सोनकर नि० फगुईया थाना व जनपद चन्दौली।
अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-002/21 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 419,420,467,468,471,307 भादवि0 थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
2- मु0अ0सं0-073/21 धारा 3(1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
3- मु0अ0सं0-377/22 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
4- मु0अ0सं0-149/23 धारा 3(1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
5- मु0अ0सं0-136/24 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
6- नील/24 बीट सूचना रपट नं- 44 दिनाँक 22.12.2024 थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
7- नील/24 जांच बीट सूचना रपट नं- 60 दिनाँक 22.12.2024 थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।