03 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी के विरूद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही

03 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी के विरूद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही

डीएम व एसपी चन्दौली द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु 03 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई. 

03 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी के विरूद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली 

जिलाधिकारी चन्दौली चंद्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत चन्दौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । 

इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 03 आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। तथा तीनों अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। 

अगर इसके बाद भी कोई जनपद चंदौली की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन पुलिस द्वारा किया जायेगा। जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।

जिला बदर अभियुक्त का नाम व पता
1.रविकान्त यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी ग्राम- कोरी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
 1-मु०अ०सं० 404/2016 धारा 307,412 भा०द०वि० थाना लंका वाराणसी।
2-मु०अ०सं० 565/2016 धारा 395,397 भा०द०वि० थाना खोराबाजार गोरखपुर। 
3- बीट सूचना संख्या 46 दिनांक 10.05.2024 थाना अलीनगर।

जिला बदर अभियुक्त का नाम व पता

2.संदीप यादव उर्फ कट्टा पुत्र चन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम- बसारिकपुर थाना व जनपद चन्दौली।

अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास

1-मु०अ०सं० 320/2021 धारा 323,504,506 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
2-मु०अ०सं० 299/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली।
3-मु०अ०सं० 300/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली।
4-एनसीआर 124/2022 धारा 323,504 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
5-एनसीआर 125/2022 धारा 323 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
6- नील/2024 बीट संख्या 37 दिनांक 21.01.2024 थाना चन्दौली।

जिला बदर अभियुक्त का नाम व पता
 3. अभिषेक यादव उर्फ बाबा पुत्र प्रकाश यादव निवासी ग्राम बसारिकपुर थाना व जनपद चन्दौली।

अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1-मु०अ०सं० 320/2021 धारा 323,504,506 भा०द०वि० थाना चन्दौली।
2-मु०अ०सं० 299/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
3 मु०अ०सं० 300/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
4-एनसीआर 124/2022 धारा 323,504 भा० भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
5--एनसीआर 125/2022 धारा 323 भा०द०वि० थाना चन्दौली।
6-एनसीआर 150/2023 धारा 323,504 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
7-नील/2024 बीट संख्या 37 दिनांक 21.01.2024 थाना चन्दौली।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |