चंदौली : आकांक्षा हाट का कार्यक्रम 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक चलेगा

चंदौली : आकांक्षा हाट का कार्यक्रम 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक चलेगा

नीति आयोग भारत सरकार के निर्देश के क्रम में आकांक्षा हाट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल द्वारा विकास खण्ड चहनियां में किया गया।

चंदौली : आकांक्षा हाट का कार्यक्रम 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक चलेगा


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली  

नीति आयोग भारत सरकार के निर्देश के क्रम में आकांक्षा हाट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल द्वारा विकास खण्ड चहनियां में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने उपायुक्त मनरेगा एवं उपायुक्त एनआरएलएम को खण्ड विकास अधिकारी  द्वारा पुष्प गुच्छ  एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। 

संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आकांक्षा हाट के संबंध में जानकारी दी गई एवं बताया गया की आकांक्षा हाट का कार्यक्रम 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक संचालित रहेगा। इसका जनमानस में प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके एवं लगाई गई हाट की सामग्री बिक्री अधिक से अधिक करने का सभी को मिलकर प्रयास किया जाए। खण्ड विकास अधिकारी राजेश नायक ने आकांक्षा हाट के बारे में जानकारी प्रदान कर लोगो को जागृत किया।


चंदौली : आकांक्षा हाट का कार्यक्रम 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक चलेगा


 मुख्य अतिथि ब्लॉक  प्रमुख चहनिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया जाएगा।, उन्होंने विश्वास दिलाते हुवे कहा की समूह की महिलाओं द्वारा जो भी प्रोडक्ट उत्पादित किया जाएगा उसकी ब्रांडिंग को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने के लिए मेरे तरफ से भरपूर सहयोग किया जाएगा। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा अपने अपने प्रोडक्ट का स्टाल लगाया गया था।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .