अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 3 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
- कन्दवा पुलिस टीम द्वारा चलाया गया गांजा/शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान
- बरामद अवैध गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गयी
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह थाना कन्दवा के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कन्दवा में सड़क के किनारे बने घर के पास से अवैध गांजा के साथ अभियुक्त किशुन खरवार पुत्र स्व0 रामनाथ खरवार निवासी भलुहारी थाना चाँद जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 58 वर्ष से सफेद पालीथीन में (70 पुडिया वजन 550 ग्राम) व सफेद झोले के अन्दर सफेद पन्नी में (239 पुडिया वजन 2 किलो ग्राम) तथा अभियुक्ता मराछी देवी पत्ना राजेन्द्रर निवासी ग्राम कन्दवा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली उम्र 55 वर्ष के पास से एक पीले झोले के अन्दर 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा के साथ दिनांक 13.08.2025 को समय करीब 17.37 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-अभियुक्त किशुन खरवार पुत्र स्व0 रामनाथ खरवार निवासी भलुहारी थाना चाँद जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 58 वर्ष
2- अभियुक्ता मराछी देवी पत्नी राजेन्द्रर निवासी ग्राम कन्दवा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली उम्र 55 वर्ष
गिरफ्तारी बरामदगी का दिनाँक, समय व स्थान
दिनाँक-13.08.2025
समय -17.35 बजे
स्थान- मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार कन्दवा सड़क के किनारे घर के पास
बरामदगी का विवरण
1. 01 डिस्कवर वाहन सं0 (UP61S5537)
2.अभियुक्त के पास से अवैध गांजा 2 किलो 550 ग्राम व 4500 रुपये
3. अभियुक्ता के पास से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा
गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम में
1-थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
2-उ0नि0 श्री प्रकाश यादव थान कन्दवा जनपद चन्दौली
3-उ0नि0 चुन्नू यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
4- हे0का0 हरिशंकर यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
5-म0का0 किरन भारती थाना कन्दवा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |