8 अगस्त: महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की

8 अगस्त: महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की

महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और 8 अगस्त, 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।

8 अगस्त: महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की

नई दिल्ली। देश के स्वतंत्रता संग्राम में 8 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल, महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और 8 अगस्त, 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।

 8 अगस्त को अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना घटी। 1988 में, 8 अगस्त को, नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना ने अफगानिस्तान से वापसी शुरू की। 

देश और दुनिया के इतिहास में 8 अगस्त को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का कालानुक्रमिक विवरण इस प्रकार है:-

1549: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा किया था ।

1763: वर्षों की लड़ाई के बाद, कनाडा को अंततः फ्रांसीसी शासन से स्वतंत्रता मिली।

1864: जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।

1876: थॉमस अल्वा एडिसन ने माइमियोग्राफ मशीन का पेटेंट कराया।

1899: ए.टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया।

1900: बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला शुरू हुई।

1908: शास्त्रीय गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ।

1919: ग्रेट ब्रिटेन ने अफ़गानिस्तान की स्वतंत्रता को मंज़ूरी दी।

1942: इसी दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।

1947: पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंज़ूरी दी।

1988: अफ़गानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सैनिकों की वापसी शुरू हुई।

1988: आठ साल के संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा हुई।

1990: तत्कालीन इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्ज़े की घोषणा की।

2004: इटली ने बोफोर्स दलाली मामले में मुख्य प्रतिवादी ओतावियो क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार कर दिया।

2010: तेजस्विनी सावंत म्यूनिख में विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2023: पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाँच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

2024: मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .