सामाजिक संस्था युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव ने बाढ़ की विभीषिका और इससे पीड़ित लोगों की समस्याओं को देखते हुए 10 अगस्त को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया।
![]() |
बाढ़ की विभीषिका से नहीं मनाया जन्मदिन, बांसफोड़वा बस्ती के गरीबों में बांटी मिठाई |
- सुनील यादव ने अपने जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों के सम्मान में नहीं किया कोई आयोजन
राकेश यादव रौशन /पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चंदौली
जनहित के मुद्दों पर हमेशा संघर्ष करने वाले सामाजिक संस्था युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव ने बाढ़ की विभीषिका और इससे पीड़ित लोगों की समस्याओं को देखते हुए 10 अगस्त को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया। इसके बदले उन्होंने मारूफपुर रामशाला के मैदान में वर्षों से झोपडी लगाकर रह रहे बांसफ़ोड़वा बस्ती और बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण करके मनाया।
इस मौके पर सुनील यादव ने कहा कि मैं और हमारी संस्था के लोग आम आदमी के दुःख सुख को हमेशा अपना समझा है। इस समय बाढ़ की विभीषिका के कारण कई गांवों के लोगों का जीवन संकटमय हो गया है, यहां तक कि वे अपना गांव छोड़कर अन्यत्र शरण लिए हुए हैं। ऐसे कठिन समय में जन्मदिन के बहाने खुशी मनाना कहीं से उचित नहीं है। इसकी बजाय जरूरतमंद लोगों को जरूरी समानों से मदद करना महत्वपूर्ण है।
सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अमित यादव आलमपुर ने कहा कि जन्मदिन के नाम पर फिजूल खर्ची की बजाय उसी पैसे से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ज्यादा श्रेयस्कर है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, ज्ञानी सिंह सिंह प्रधान जमालपुर, नगीना यादव पूर्व प्रधान आलमपुर, रमाशंकर ओझा, डॉ. राजेश निषाद, मेहनाज शेख, पूर्व प्रधान उमेश यादव, रामदयाल राम, तस्लीम खान, नेसार खान, राजेश बीडीसी, अम्बरीश यादव, शमशेर सिंह, छोटा पवन, अवनीश, पवन, रमेश मौर्या, फ़ौजी मनमौजी, पंकज मास्टर, शेखर सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .