बाढ़ से राहत दिलाने को सकलडीहा विधायक का तूफानी दौरा, जन्मदिन के कार्यक्रमों को किया रद्द

बाढ़ से राहत दिलाने को सकलडीहा विधायक का तूफानी दौरा, जन्मदिन के कार्यक्रमों को किया रद्द

 गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में आई बाढ़ को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने प्रतिदिन विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

बाढ़ से राहत दिलाने को सकलडीहा विधायक का तूफानी दौरा, जन्म दिन के कार्यक्रमों को किया रद्द

चंदौली / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में आई बाढ़ को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने प्रतिदिन विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की है।
बाढ़ से राहत दिलाने को सकलडीहा विधायक का तूफानी दौरा, जन्म दिन के कार्यक्रमों को किया रद्द

जनपद सहित सकलडीहा विधानसभा का दर्जनों गांव खासकर गंगा का तटवर्ती इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। इस स्थिति में लोक पलायन की स्थिति में पहुंच चुके हैं। बहुत से लोग तो पशुओं को भी परेशानी को देखते हुए। सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम शुरू कर दिया है। 

बाढ़ से राहत दिलाने को सकलडीहा विधायक का तूफानी दौरा, जन्म दिन के कार्यक्रमों को किया रद्द

बहुत से मुख्य मार्ग बाढ़ की चपेट में आने से बंद हो गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए लगातार सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव क्षेत्र में लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इस स्थिति में मंगलवार को अपने जन्मदिन पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की है। इन्होंने कहा कि इस समय जन्मदिन नहीं बल्कि लोगों को राहत पहुंचाने की जरूरत है। क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते ही यह निर्णय लिया गया है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |