चंदौली एसपी के निर्देश पर आज शनिवार को सकलडीहा पुलिस ने ताजपुर गांव के एक वारंटी को पड़कर जेल भेज दिया।
![]() |
गिरफ्तार हुआ वारंटी |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट ,चंदौली ब्यूरो चीफ दिवाकर राय।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर एंव रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में माननीय न्यायालय से जारी NBW में गिरफ्तारी हेतु सकलडीहा पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र रामजनम निवासी ग्राम ताजपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष को उसके घर ग्राम ताजपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
नाम पता गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त-
विनोद कुमार पुत्र रामजनम निवासी ग्राम ताजपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष
सम्बन्धित न्यायालय ऐ0डी0जे0/एफ0टी0सी प्रथम कोर्ट चन्दौली एसटी नं0 174/2019 व अ0स0 110/2019 धारा 376 भादवि।
पुलिस टीम –
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 दिनेश राम कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 अरुण कुमार वर्मा कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली।