जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

धानापुर में DM-SP ने सुनी फरियादियों की समस्या जन सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों/शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया.

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में फरियादियों को त्वरित न्याय प्रदान करने हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले थाना/सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में थाना धानापुर जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मय राजस्व टीम के साथ उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान आए प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
  • जमीन व राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच कर निस्तारण किया गया।
  • थाना समाधान दिवस रजिस्टर में शिकायतों की प्रविष्टि कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षर कराए गए।
  • समाधान दिवस से संबंधित मुख्य निर्देशों का पालन किया गया, जिनमें शामिल हैं –
जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

 

1.थाना समाधान दिवस में आने वाले सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी निस्तारण किया गया।
2.इसके लिए थाना स्तर पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण किया गया।
3.संयुक्त टीम द्वारा मौके पर उपस्थिति दर्ज कर शिकायती पत्रों के निस्तारण की रिपोर्ट तैयार की गई।
जनपद में कुल प्राप्त प्रार्थना पत्र –76
राजस्व संबंधी प्रकरण – 69
पुलिस संबंधी प्रकरण – 07
निस्तारित प्रार्थना पत्र-
राजस्व संबंधी प्रकरण-00
पुलिस संबंधी प्रकरण-01
कुल शेष प्रार्थना पत्र-75

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |