एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश पर सकलडीहा पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर(आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर एंव स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर दिनांक 18.08.2025 को समय 23.47 बजे थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान सकलडीहा ब्लाक नहर पुल के पास ग्राम नागेपुर थाना सकलडीहा से एक अभियुक्त को एक बोरे में कुल 30 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक पाऊच में 200 मिली कुल मात्रा 06 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-155/2025 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी |
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अशोक कुमार उर्फ कल्लू जायसवाल पुत्र स्व. उमानाथ जायसवाल निवासी सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 60 वर्ष
पंजीकृत मुकदमा का विवरण
मु0अ0सं0-155/2025 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
बरामदगी
एक बोरे में कुल 30 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक पाऊच में 200 मिली कुल मात्रा 06 लीटर
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण में
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 गोपाल तिवारी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 अनिल कुमार प्रजापति कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे |