बलुआ पुलिस द्वारा दहेज प्रतिषेध अधि0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त व 03 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया.
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट |ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशिकाओं के निष्पादन हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों के क्रम में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-181/2025 धारा 85/80(2)/61(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त/अभियुक्ता 1. गोविन्द राम उर्फ अखिलेश कुमार उर्फ राजा पुत्र स्व0 सुर्यभान उम्र 32 वर्ष 2. शशिकला पत्नी स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 55 वर्ष 3. रुबी कुमारी पुत्री स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 21 वर्ष 4. अर्चना कुमारी पुत्री स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 18 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम चकई पलिया थाना बलुआ जनपद चन्दौली को दिनांक 28.09.2025 समय 12.25 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
आगन्तुक/वादी मुकदमा संजय राम पुत्र नरायन राम निवासी ग्राम सिंगहा पो0 लक्ष्मणगण थाना बलुआ जनपद चन्दौली द्वारा दिनांकित 05.08.2025 का एक प्रार्थना पत्र दिया गया की वादी की पुत्री काजल पत्नी गोविन्द राम उर्फ राजा (मृतका) से दहेज की मांग करना एवं नित्य प्रतिदिन प्रताणित करने तथा दिनांक 03.08.2025 को समय करीब रात्री 24.00 बजे साजिश कर के हत्या कर दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 85/80(2)/61(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही थी ।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरणः -
1.गोविन्द राम उर्फ अखिलेश कुमार उर्फ राजा पुत्र स्व0 सुर्यभान उम्र 32 वर्ष
2.शशिकला पत्नी स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 55 वर्ष
3.रुबी कुमारी पुत्री स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 21 वर्ष
4.अर्चना कुमारी पुत्री स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 18 वर्ष
समस्त निवासीगण ग्राम चकई पलिया थाना बलुआ जनपद चन्दौली
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
1 मु0अ0सं0 181/2025 धारा 85,80(2),61(2)बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना बलुआ जिला चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-में
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 जगदीश प्रसाद थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.हे0का0 विजय कुमार यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4.म0हे0का0 चिन्ता देवी थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5.म0का0 खुशबू रानी थाना बलुआ जनपद चन्दौली
6.म0का0 शालिनी चौधरी थाना बलुआ जनपद चन्दौलीशामिल रहे |