कंदवा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 पिकप वाहन पर क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे 08 राशि गोवंश को बरामद कर 01 तस्कर को गिरफ्तार किया
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गोतस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कन्दवा प्रियंका सिंह के नेतृत्व में दिनाँक 28.09.2025 को थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम ओयरचक मंदिर के पास महिन्द्रा बोलेरो मैक्स हाफ डाला पिकअप बिना नम्बर से 08 राशि गोवंश को बरामद करते हुए 01 तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश कुमार पुत्र चन्द्रमा निवासी ग्राम हरखुपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष के रुप में हुई है।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 87/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरणः-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै अपने गाँव में छूटा गोवंश को एक जगह पर इक्कट्ठा करके अपने वाहन पर लाद कर अपने गाँव से जमानिया मार्ग होते हुए बिहार ले जाकर गोवंशो को बेचता हूँ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
राकेश कुमार पुत्र चन्द्रमा निवासी ग्राम हरखुपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 87/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम
बरामदगी का विवरण-
1-08 राशि गोवशी पशु
2.01 पिकप वाहन
गिरफ्तारी व बरामदगी पुलिस टीम-में
1-थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
2-उ0नि0 राजेश कुमार राय थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
3–उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह थान कन्दवा जनपद चन्दौली
4-का0 रतन चन्द्र श्रीवास्तव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
5-का0 सविनय कुमार सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
6-का0 धर्मराज थाना कन्दवा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |