नौगढ़ के खजुरहिया तालाब में किशोर के डूबने से मौत हो गयी। वह दो दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था , उसके साथियों को स्थानीय निवासियों ने बचा लिया; मगर उसकी जान चली गई।
![]() |
तालाब में डूबा किशोर |
चंदौली : जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। जयमोहनी पोस्ता स्थित खजुरहिया तालाब में नहाते समय एक 14 वर्षीय किशोर डूब गया।रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के टेढ़वा मधुपुर निवासी विनीत मौर्य अपने दो दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था।
विनीत के साथ सनी देओल (13) और हिमांशु (15) भी थे। नहाते समय विनीत गहरे पानी में चला गया। जब वह डूब गया, तो उसके दोस्तों ने मदद के लिए पुकारा।
आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुँचे। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय निवासियों ने विनीत को पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सोनभद्र और नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची।
थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने पुष्टि की कि लड़के की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की जाँच रिपोर्ट तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चंदौली जिला अस्पताल भेज दिया है।