मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद चन्दौली में स्थापित किये गये 16 मिशन शक्ति केंद्र

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद चन्दौली में स्थापित किये गये 16 मिशन शक्ति केंद्र

इसका उद्देश्य राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदारी निभाने वाली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद चन्दौली में स्थापित किये गये 16 मिशन शक्ति केंद्र

  • सभी 16 केंद्रो पर जिम्मेदार प्रभारी व 128 महिला आरक्षियों की गई नियुक्ति

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर मिशन शक्ति की शुरुआत की गयी है. जिसमें ,मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश के बाद, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिनांक 20.09.2025 को सभी जिला पुलिस अधिकारियों को इन केंद्रों की स्थापना के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए. यह पहल मिशन शक्ति 5.0 अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।

उक्त दिशा निर्देश के क्रम में श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, श्री वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली, के निर्देशन में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद चन्दौली के सभी थाना क्षेत्रों में 16 मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित कर दिए गए हैं। प्रत्येक केन्द्र पर सुचारु संचालन एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व 128 महिला आरक्षीयों की नियुक्ति भी कर दी गई है।


मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद चन्दौली में स्थापित किये गये 16 मिशन शक्ति केंद्र


इन केन्द्रों के माध्यम से महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बालिका सुरक्षा एवं अन्य संवेदनशील मामलों में पीड़ितों को तत्काल सहायता, परामर्श, कानूनी मार्गदर्शन व सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य जीवन-चक्र के आधार पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करके तथा अभिसरण और नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से उन्हें राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाकर महिला-नेतृत्व वाले विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करना है।महिला कल्याण और लैंगिक समानता के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अब तक प्राप्त गति को आगे बढ़ाने के लिए, एक व्यापक नीति की आवश्यकता है जो न केवल नीतिगत प्रगति और समुदाय स्तर पर सेवाओं की वास्तविक डिलीवरी के बीच के अंतराल को दूर करे, बल्कि अत्यंत हाशिए पर और सामाजिक रूप से बहिष्कृत महिलाओं के मामले में असमान विकास पैटर्न को भी दूर करे।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद चन्दौली में स्थापित किये गये 16 मिशन शक्ति केंद्र

आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा बताया कि मिशन शक्ति केन्द्र महिला सुरक्षा के प्रति त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यवाही का सशक्त माध्यम बनेंगे। मिशन शक्ति केंद्र पुलिस चौकियों की तरह कार्य करेंगे और महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों की जांच और निस्तारण करेंगे. ये केंद्र महिलाओं के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।