मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करने पर धारा-296 बीएनएस में 03 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

  • पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थाना सैयदराजा,चन्दौली, शहाबगंज, धीना, बबुरी, बलुआ व कन्दवा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा चलाया गया अभियान 

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज दिनाँक 26.09.2025 को थाना सैयदराजा पुलिस कर्मियों द्वारा नेशनल इंटर कालेज कस्बा सैयदराजा थाना सैयदराजा में, थाना चन्दौली पुलिस कर्मियों द्वारा मझवार रेलवे स्टेशन के पास, थाना शहाबगंज पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम केराडीह में व थाना धीना पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम चिलबिली में व थाना कन्दवा पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम चिलबिली में, थाना बलुआ पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम नादी निधौरा में व थाना बबुरी पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

दिनाँक 25.09.2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए महिला/बालिका को देखकर अभद्र टिप्पणी करने पर थाना शहाबगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 114/2025 धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र टेंगरी राम निवासी ग्राम बड़गांवा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली व थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 473/2025 धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्त 1. राकेश कुमार पुत्र श्याम राज निवासी ग्राम छिमिया थाना मुगलसराय 2. अभिषेक प्रजापति पुत्र शंकर प्रजापति निवासी ग्राम छिमिया थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।