अच्छे कर्मों से ही मिलती है मुक्ति : अभिषेक महराज

अच्छे कर्मों से ही मिलती है मुक्ति : अभिषेक महराज

सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को वृन्दावन से पधारे अभिषेक महराज ने कहा कि व्यक्ति की मुक्ति अपने कर्मों से होती है, कर्म से ही व्यक्ति के प्रारब्ध का निर्माण होता है।

अच्छे कर्मों से ही मिलती है मुक्ति :  अभिषेक महराज
  • हसनपुर में श्रीमद्भगवद् गीता प्रवचन के पहले दिन कर्म की महत्ता पर दिए प्रवचन
 मारुफपुर/चंदौली :  क्षेत्र के हसनपुर गांव में चल रहे सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को वृन्दावन से पधारे अभिषेक महराज ने कहा कि व्यक्ति की मुक्ति अपने कर्मों से होती है, कर्म से ही व्यक्ति के प्रारब्ध का निर्माण होता है।

   उन्होंने आगे कहा कि इस दुनिया में यश अपयश सब व्यक्ति के कर्मों पर निर्भर करता है। अच्छे कर्म से प्राणी को सद्गति मिलती है। गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म की महिमा का वर्णन किया है।  इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार निषाद, आदर्श कुमार साहनी, राजेंद्र यादव, रामलाल यादव, शोभनाथ यादव, अदालत यादव, मुराहु यादव आदि लोग उपस्थित थे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |