जिले के सुजाबाद गाँव में एक दुखद घटना सामने आई। 28 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शानू निषाद के रूप में हुई है।
चंदौली : जिले के सुजाबाद गाँव में एक दुखद घटना सामने आई। 28 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शानू निषाद के रूप में हुई है।
शानू का पति संजय कुमार साहनी मजदूरी करता है। उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी शिवानी 5 साल की है और बेटा ऋतिक 4 साल का है। यह परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद संजय घर से चला गया। शानू ने खुद को बेडरूम में बंद कर लिया। बच्चों ने यह सब देखा और अपने पिता को बताया। घर के बाहर आसपास के लोग मौजूद थे।
संजय वापस लौटा और बेडरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर शानू दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक कर्मी मौके पर पहुँच गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बच्चे अपनी माँ की मौत के बाद से लगातार रो रहे हैं।