मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ओ.पी.राजभर को देखने पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ओ.पी.राजभर को देखने पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी बुधवार शाम लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ओ.पी. राजभर को देखने पहुंचे ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी  लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ओ.पी.राजभर को देखने पहुंचे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी बुधवार शाम लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ओ.पी. राजभर को देखने पहुंचे । वह लगभग 10 मिनट तक अस्पताल में रहे।

उन्होंने मंत्री राजभर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके परिवार से भी बात की। अब्बास अंसारी, मंत्री राजभर की पार्टी सुभासपा (सुभासपा) से विधायक हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 8 सितंबर को उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई थी। उच्च न्यायालय ने भड़काऊ भाषण के एक मामले में उनकी दो साल की सजा को रद्द कर दिया था। अब्बास मऊ सदर सीट से विधायक हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी  लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ओ.पी.राजभर को देखने पहुंचे

सुभासपा प्रमुख ओ.पी. राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद, उनके परिवार वाले उन्हें मेदांता अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी जाँच की और उन्हें भर्ती कर लिया।

डॉक्टरों के अनुसार, ओ.पी. राजभर को हल्का स्ट्रोक आया है। समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत नियंत्रण में है। उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मंत्री राजभर को जल्द ही अस्पताल छुट्टी दे दी जाएगी।

योगी ने ओपी राजभर से पूछा, " अब आपकी तबीयत कैसी है? "

मुख्यमंत्री योगी बुधवार सुबह मंत्री राजभर से मिलने मेदांता अस्पताल गए। उन्होंने राजभर से पूछा, "अब आपकी तबीयत कैसी है?" योगी ने डॉक्टरों से उनकी बीमारी के बारे में भी पूछा। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। डॉक्टरों ने बताया कि राजभर को हल्का स्ट्रोक आया है। उनकी हालत अब स्थिर है।

बच्चों को गोद में लेकर दुलारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल में अनोखा अंदाज़ दिखाया। मुख्यमंत्री योगी ने न सिर्फ़ डॉक्टरों से राजभर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, बल्कि उनके परिवार के साथ भी समय बिताया।राजभर के बेटे अरविंद राजभर के पुत्र और अरुण राजभर की बेटी को सीएम योगी ने अपने हाथों में लेकर दुलारा। अस्पताल में माहौल कुछ समय के लिए हल्का-फुल्का और पारिवारिक हो गया।

वहीं देर शाम मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी राजभर का हालचाल जानने मेदांता अस्पताल पहुँचे। अब्बास अंसारी ने अस्पताल में लगभग 10 मिनट बिताए और इस दौरान किसी भी राजनीतिक चर्चा से परहेज किया। अब्बास अंसारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह से चुनाव जीते हैं ।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |