महिला सशक्तिकरण को लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सकलडीहा की छात्रा सना अंसारी एक दिन के लिए एसडीएम सकलडीहा के पद पर आसीन हुई.
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली
महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सकलडीहा की छात्र। सना अंसारी एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी सकलडीहा के पद पर आसीन हुई।
उनके साथ 10 लड़कियों का एक ग्रुप था जिसमें प्रिंसिपल मंजू देवी ने सना को बेहतरीन संवाद अच्छी सूझबूझ तथा क्लास में प्रथम स्थान रहने वाली छात्रा को उपजिला अधिकारी सकलडीहा के लिए चुनी थी।
उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर जी ने सना को सम्मान जनक तरीके से अपनी कुर्सी पर बैठाकर सामान्य जनता के तरफ से आए प्रार्थना पत्रों पर विधिवत राय दी। तहसीलदार सकलडीहा के साथ किरण पाल अध्यापिका, रितु दीप लेखाकार आदि ने सना को बड़ा सहयोग दिया।