विकसित भारत @ 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मा०मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।
- विकसित उत्तर प्रदेश 2047 हेतु QR code स्कैन कर पोर्टल पर अपना सुझाव दें- जिलाधिकारी
- 09 सितम्बर 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से ITI कालेज रेवसा के सभागार में छात्रों, प्राध्यापकों एवं गणमान्य व्यक्ति संवाद कार्यक्रम में होगें सम्मिलित
चंदौली। आम जनता की भावनाओं को समझते हुए विकास की किरण के लिए विकसित भारत @ 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मा०मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।
इसी क्रम में शासन द्वारा जनपद चन्दौली के लिए नामित प्रबुद्धजनों लालजी राय,सेवानिवृत आई ए एस, डॉ सुरेश कुमार कनोड़िया, सेवानिवृत प्रोफेसर, डॉ नरेन्द्र रघुवंशी वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक विकसित राज्य बनाने के सम्बन्ध में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।जनपद के नामित प्रबुद्धजनों का जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग व मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई द्वारा पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया गया।
समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@ 2047 अभियान के सम्बन्ध में शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन का दिनांक 08 व 09 दिसम्बर 2025 को जनपद चंदौली में दो दिवसीय संवाद/बैठक/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित के तहत प्रबुद्धजन विकास भवन सभागार में शासन द्वारा चिन्हांकित 03 थीम एवं 12 सेक्टर से सम्बन्धित अधिकारियों से शासन द्वारा चिन्हांकित 03 थीम एवं 12 सेक्टर साथ बैठक कर विचार/फीडबैक प्राप्त किए। जिलाधिकारी ने प्रबुद्धजनों को आश्वासन देते हुये कहा कि आप के द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी अधिकारी प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होने बताया है कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश /2047 हेतु विकसित उत्तर प्रदेश के लिये क्यूआर कोड स्कैन करें पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in ओपेन कर पोर्टल पर दिये गये सुझाव फार्म के बटर पर जाये। बटन पर क्लिक कर मोबाइल नम्बर दर्ज करें, मोबाइल पर ओटीपी आऐगा, उसे पोर्टल पर भरें, एक फार्म खुल जायेगा जिसे भरना होगा, अपने सुझाव लिखकर या बोलकर दर्ज करें, सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद फार्म सबमिट करें। दिये गये सुझाव से सुझाव की समीक्षा कर नीतियों का निर्माण होगा, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का रोडमैप तैयार होगा, मूल्यवान सुझाव देने वाले सम्मानित किये जायेगें, हर नागरिक को पोर्टल पर सुझाव देने का अधिकार है, पोर्टल पर सुझाव देना आसान एवं पूर्णतः निःशुल्क है।
बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने हेतु कृषकों एवं एफ.पी.ओ. से संवाद करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील कृषकों द्वारा जनपद में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया तथा जैविक खेती हेतु बाजार एवं आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे लेजर लेण्ड बाजार पराली प्रबन्धन से सम्बन्धित यंत्रों का मांग किया धान के क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने, चावल हेतु प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना को मांग की गई।
प्रोफेसर कनोडिया द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपकी समस्याओं को शासन को अवगत कराया जायेगा एवं कोआपरेटिव सिस्टम को पुनः शुरू किया जाये। वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा टिकाऊ खेती एवं खेती के विभिन्न आयामों पर जोर दिया गया। श्री राय ने कहा कि पारम्परिक खेती में बदलाव कर तकनीकी क्षेत्र एवं प्रकृति से सामन्जस्य मिलाकर खेती करे तो किसानों की आय बढ़ेगी तथा मार्केटिंग हेतु आनलाइन मार्केट का सुझाव दिया।
उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में किये गये कार्यों एवं विजन-2047 से अवगत कराया। अन्त में उप कृषि निदेशक श्री भीमसेन द्वारा मुख्य अतिथियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं प्रगतिशील कृषकों को धन्यवाद् ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में एफ.पी.ओ. के निदेश श्री अजय सिंह, श्री रतन सिंह, श्री रमेश सिंह एवं प्रगतिशील कृषक श्री चन्द्रमा सिंह, श्री आर.पी पाण्डेय तथा महिला कृषक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार दिनांक 09 सितम्बर 2025 को प्रबुद्धजन पूर्वान्ह 10 बजे से आई टी आई कालेज रेवासा के सभागार में छात्रों, प्राध्यापकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। दोपहर 12 बजे से जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में जाकर श्रमिक संगठन, स्वयसेवी संस्थान महिला समूहों मिलकर वार्ता एवं अन्य विषयों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त कर और बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए जाएंगे।