ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय को प्रकाशकों व विद्यार्थियों से पाठ्य सामग्री / पुस्तक प्रस्तावित

ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय को प्रकाशकों व विद्यार्थियों से पाठ्य सामग्री / पुस्तक प्रस्तावित

District Level Selection Committee द्वारा Gram Panchayat level पर Digital Library स्थापित किये जाने हेतु ग्राम पंचायतों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिये पाठ्य सामग्री /पुस्तकों के चयन हेतु प्रस्ताव माँगा गया।  


ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय को प्रकाशकों व विद्यार्थियों से पाठ्य सामग्री / पुस्तक प्रस्तावित


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |


District Panchayat Raj Officer Neeraj Sinha ने बताया कि पंचायती राज अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-1/907201/2025 दिनांक 17:03.2025 के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय चयन समित्ति द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किये जाने हेतु ग्राम पंचायतों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिये पाठ्य सामग्री /पुस्तकों के चयन हेतु 50 प्रतिशत पुस्तकों के चयन शासकीय प्रकाशकों द्वारा 50 प्रतिशत चयन अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों के द्वारा, जिसमें स्थानीय भाषाओं के साहित्यकारों, स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र नायको एवं शहीदों की जीवनी क्षेत्रीय लेखकों, प्रतिष्ठित विद्वानों की पुस्तकों, कवियों की पुस्तके, सांस्कृतिक साहित्य एवं विभिन्न प्रतियोगित्ता परीक्षाओं से सम्बन्धित हो, को भी सम्मिलित किया जाना है।


 उक्त से सम्बन्धित प्रकाशकों की पुस्तकें जनपद स्तरीय समिति पुस्तकों का चयन करेंगी, जिसमें जनपद स्तरीय समिति सामर्थ्य / मूल्य निर्धारण और समझने में आसान भाषा/सामग्री पर विचार करते हुए पुस्तकों का चयन करेगी।इस सन्दर्भ में सूचित करना है कि विज्ञप्ति प्रकाशित होने के 7 दिवस के अन्दर सभी प्रकाशक अपनी पुस्तकें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सूची एवं दर विषय एवं भाषावार उपलब्ध करा सकते हैं।


साथ ही यह भी अवगत कराना है कि जो भी प्रकाशक उपरोक्त विषय-वस्तु को ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किये जाने हेतु उपलब्ध कराने के इच्छुक हो अपनी पुस्तकों के प्रकाशन व लेख से सम्बन्धित विवरण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय बिछिया कला जनपद-चन्दौली में अथवा जनपद की ई-मेल आई०डी० dprocd-up@nic.in पर विवरण दिनांक 04.11.2025 तक उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी जो पाठ्य सामग्री/पुस्तक अपनी ग्राम पंचायत की डिजिटल पुस्तकालय में पढ़ना चाहते हैं वो भी पाठ्य सामग्री / पुस्तक की सूची विवरण उक्त ई-मेल पर प्रेषित कर सकते हैं।