Weather Uttar Pradesh: बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

Weather Uttar Pradesh: बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

शुक्रवार को हुई बारिश के बाद राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार को भी बारिश का अनुमान है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।

Weather Uttar Pradesh: बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

लखनऊ: शुक्रवार को हुई बारिश के बाद राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार को भी बारिश का अनुमान है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। ई-पेपर सब्सक्रिप्शन


दरअसल, शहरवासी पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान थे। शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और बादल छा गए। बारिश भी शुरू हो गई। बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया। तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।


मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि बारिश से पहले ही पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ रही है। लखनऊ में शनिवार को भी बारिश होगी, जिससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।