सकलडीहा डीएसपी ने गोल्ड मेडलिस्टों को किया सम्मानित

सकलडीहा डीएसपी ने गोल्ड मेडलिस्टों को किया सम्मानित

समाजसेवी दुर्गेश सिंह के सामाजिक कार्यक्रम के दौरान,सकलडीहा पीजी कॉलेज की दो छात्राओं को सकलडीहा डीएसपी स्नेहा तिवारी के हाथों सम्मानित किया गया.

सकलडीहा डीएसपी ने गोल्ड मेडलिस्टों को किया सम्मानित

  • सम्मान के साथ-साथ डीएसपी सकलडीहा आगे बढ़ने के लिए दीं दूरदर्शी टिप्स 

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चंदौली। जनपद के सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (Sakaldiha Post Graduate College) की दो लड़कियों ने पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट ( Gold Medalist) के क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के बोर्ड परीक्षा स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र में तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया था। उनके सम्मान को देखते हुए समाजसेवी दुर्गेश सिंह (Social worker Durgesh Singh) ने भिक्षाटन के माध्यम से धना र्जन कर इन प्रतिभाओं का सकलडीहा डीएसपी स्नेहा तिवारी के हाथों सम्मानित कराने का निर्णय लिया था।

सकलडीहा डीएसपी ने गोल्ड मेडलिस्टों को किया सम्मानित

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी (Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth Varanasi) के स्नातकोत्तर परीक्षा में सकलडीहा कॉलेज में टॉप करने पर छात्र अंशु यादव व तनु पांडे (Students Anshu Yadav -Tanu Pandey) को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह  देकर सम्मानित किया गया,इन दोनों बालिकाओं को सम्मानित करते हुए सकलडीहा डीएसपी स्नेहा तिवारी (Sakaldiha DSP Sneha Tiwari) ने कहा कि आप जिस सम्मान के लिए सम्मानित हो रही हैं वह रैंक बहुत कम लोगों को नसीब होता है। इसके बाद की पढ़ाई आप लोगों को उस स्थिति के लिए तैयार होने के लिए होना होगा जो पुरानी रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए आगे की ओर चलना पड़ेगा।

 आप लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल का काम करेंगी। आप के पीछे के जितनी भी लड़कियां हैं वह आपके पदचिन्हों  पर चलने का काम करेंगी। आप सही रास्ते पर हैं। और इसी रास्ते पर चलते हुए अपनी मंजिल को बहुत ही आसानी से आप पा सकती हैं, क्योंकि आप में घमंड नाम की चीज नहीं है। साधारण तरीके से आप अपनी मंजिल को पा लेंगे।

सकलडीहा डीएसपी ने गोल्ड मेडलिस्टों को किया सम्मानित


 मैं आप लोगों को इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस आकांक्षी जिले में मेरे लायक जो भी सहयोग हो मुझसे आप ले सकती हैं। हम आप के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में समीम राइन विभाग अध्यक्ष  राजनीति शास्त्र सकलडीहा पीजी कॉलेज, ऋषिकेश भारतीय छात्र संघ अध्यक्ष, आकाश भारती छात्र नेता, कुलदीप सिंह, राजपाल यादव, अरुण सिंह, अमित सिंह आदि उपस्थित थे !

 ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें |