मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस : सपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और प्रशंसकों ने उन्हें याद कर किया नमन

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस : सपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और प्रशंसकों ने उन्हें याद कर किया नमन

सपा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस पर शनिवार को प्रदेश मुख्यालय समेत पूरे प्रदेश के जिलों-जिलों और देश के विभिन्न प्रांतों में मनाया गया। 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav ) का जन्मदिवस birthday पर शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के जिलों-जिलों और देश के विभिन्न प्रांतों में मनाया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेता जी के प्रशंसकों ने उन्हें याद किया और नमन किया। 

अस्पतालों और गरीबों में फल वितरण किया गया तथा भण्डारो का आयोजन किया गया। श्रद्धेय नेता जी के बताए हुए रास्ते और समाजवादी विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। मुख्य कार्यक्रम समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav ) समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धेय नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

  इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी लोग श्रद्धेय नेता जी को याद कर रहे है। नेता जी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। समाजवादी पार्टी उन्ही के बताए हुए रास्ते पर चल रही है। नेता जी ने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ो, दलितो, अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गाे के हित में फैसले लेकर उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया।

श्री यादव ने कहा कि आज नये तरह की लड़ाई छिडी हुई है चुनाव नये तरीके से लड़ा जा रहा है। हम लोगों को सूझ-बूझ और समझदारी से काम करना है। नेता जी ने संघर्ष का रास्ता दिखाया है। समाजवादी पार्टी संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए संविधान, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी।

 समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान छात्रो नौजवानों, किसानो समेत सभी वर्गों के लिए बड़े फैसले लिए गये थे। लाखो छात्रों को लैपटाप दिया, स्कूल कालेज बनवाये, किसानों को सुविधाएं दी, एक्सप्रेस-वे, आई.टी.सिटी, स्टेडियम और पार्क बनवाए, साइकिल ट्रैक, किसान बाजार, मंण्डियां बनाई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया । 

समाजवादी पार्टी जब-जब सरकार में आई लोक कल्याण के तमाम कार्य किये और जनता को लाभ पहुंचाया। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ाने का काम किया, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। जमीनो पर अवैध कब्जे हो रहे है। अन्याय अत्याचार चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में हराना है।कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख में शामिल रहें। भाजपा के झूठ के प्रचार को बेनकाब करें। भाजपा झूठ बोलने वाली और भूमाफिया पार्टी है।

  इस मौके पर अखिलेश यादव को श्रीमती कमला स्वरूपा प्रजापति ने धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी से सम्बन्धित स्मारिका भेंट की। स्मारिका में नेता जी के विचारों और संस्मरणो को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज के संदीप यादव के सहयोग से दूध भंडारा का आयोजन हुआ।

 इस अवसर पर पार्टी के सर्वश्री किरणमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद सनातन पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्रा एवं याशर शाह, पूर्व एम.एल.सी. डा0 मधु गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना इकबाल कादरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व एम.एल.सी. पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा कृष्ण कन्हैया पाल, डा0 आशुतोष वर्मा, पायल सिंह प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा, अवधेश सिंह, नावेद सिद्दीकी, काशी नाथ, प्रवक्ता दीपक रंजन एवं फखरूल हसन चाँद, नवीन धवन बन्टी, सोनू कनौजिया, ज्योत्सना सिंह, एस.के राय, समेत अन्य प्रमुख नेताओं और बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |