छात्र व छात्रओं को पढाया गया 'सड़क सुरक्षा' का पाठ

छात्र व छात्रओं को पढाया गया 'सड़क सुरक्षा' का पाठ

SP Chandauli के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी PDDU Nagar /Traffice द्वारा कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. 
 


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 SP Aditya Langhe के निर्देशानुसार, यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2025 के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा व प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव द्वारा आज दिनाँक 12.11.2025 को पन्नो देवी इंटर कॉलेज छिमिया मुगलसराय में स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व से परिचित कराते हुए और उन्हें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाना था।

क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से यातायात के विभिन्न नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी:

• हेलमेट की अनिवार्यता: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और उसकी गुणवत्ता (ISI मार्क) पर विशेष जोर दिया गया।
• सीट बेल्ट का प्रयोग: चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट के सही उपयोग और उसके सुरक्षा लाभ बताए गए।
• अल्पायु चालन पर रोक: 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई और इसके कानूनी परिणामों के बारे में बताया गया।
• मोबाइल फ़ोन का उपयोग: ड्राइविंग करते समय मोबाइल फ़ोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया।
• ट्रैफिक संकेत और जेब्रा क्रॉसिंग: छात्रों को सड़क संकेतों, ट्रैफिक लाइट और पैदल चलने वालों के लिए बने जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने का सही तरीका समझाया गया।

Inspector in Charge Traffic ने कहा, "हमारे स्कूली छात्र/छात्राएँ देश का भविष्य हैं। सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। यदि हमारी युवा पीढ़ी इन नियमों का पालन करना सीख लेगी, तो न केवल वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करेंगे।"

कार्यक्रम के अंत में, सभी छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सदैव पालन करने की शपथ दिलाई गई।


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |