रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना "ले जाएंगे तेरे सजना" फैंस को आ रहा ज़बरदस्त पसंद , म्यूज़िक और डांस भी शानदार

रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना "ले जाएंगे तेरे सजना" फैंस को आ रहा ज़बरदस्त पसंद , म्यूज़िक और डांस भी शानदार

Le Jayenge Tere Sajna : पवन सिंह के नए गाने "ले जाएंगे तेरे सजना" में सना सुल्तान और श्रद्धा शंकर भी शामिल हैं। 

रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना "ले जाएंगे तेरे सजना" फैंस को आ रहा ज़बरदस्त पसंद , म्यूज़िक और डांस भी शानदार
फोटो: YouTube


 Entertainment : भोजपुरी सिंगर Pawan Singh  का नया गाना "ले जाएंगे तेरे सजना" YouTube और Instagram पर रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ के बाद से ही फैंस ने गाने को बहुत पसंद किया है। पवन सिंह ने यह गाना मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ( Famous singer Palak Muchhal )के साथ गाया है। दर्शकों को यह कोलेबोरेशन बहुत पसंद आ रहा है। गाने में बेहतरीन म्यूज़िक और ज़बरदस्त डांस है।

पवन सिंह स्टाइलिश लुक में दिखे
"ले जाएंगे तेरे सजना" शब्बीर अहमद ने लिखा है, जिन्होंने इसका म्यूज़िक भी बनाया है। गाने को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने गाया है। वीडियो में पवन सिंह स्टाइलिश लुक में दिखे। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। यूज़र्स को गाना बहुत पसंद आ रहा है।


T-Series ने YouTube यूट्यूब पर "ले जाएंगे तेरे सजना" गाना रिलीज़ किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा: "पूरा बॉलीवुड एक तरफ़ है, और पवन सिंह दूसरी तरफ़।" दूसरे यूज़र ने लिखा: "हमारा पावर स्टार बॉलीवुड में धमाल मचाने आ गया है।" एक और यूज़र ने लिखा: "पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।" कई यूज़र गाने की तारीफ़ भी कर रहे हैं।

 पहले भी पवन और पलक साथ कर चुके हैं काम 
पवन सिंह पहले भी पलक मुच्छल के साथ काम कर चुके हैं। 2020 में दोनों ने छठ का गाना "जोड़े-जोड़े फलवा" गाया था। उस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। पवन सिंह के ज़्यादातर गाने लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें |