DDU Division, ईस्ट सेंट्रल रेलवे में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन गुरुवार को संपन्न हो गया।
पीएनपी नेटवर्क / चन्दौली / डीडीयू नगर। (DDU) डिवीजन, ईस्ट सेंट्रल रेलवे East Central Railway में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन Protests गुरुवार को संपन्न हो गया। एसोसिएशन ने रेल प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
यह प्रदर्शन गुरुवार सुबह 10:30 बजे लॉबी अप डिपार्चर में समाप्त हुआ। वेलफेयर इंस्पेक्टर डी. के. सिन्हा ने प्रदर्शनकारियों को शरबत पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में रनिंग माइलेज भत्ते में तत्काल 25 की वृद्धि शामिल है। इसके अतिरिक्त, वे रनिंग भत्ते के 70 प्रतिशत हिस्से को आयकर के दायरे से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं।
लोको रनिंग स्टाफ की ड्यूटी लगातार दो रातों से अधिक न लेने की मांग भी प्रमुख है। इसके साथ ही, रनिंग स्टाफ की मुख्यालय वापसी 36 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने की मांग की गई है। एसोसिएशन आवधिक विश्राम (26+30 घंटे), मुख्यालय विश्राम (16+02 घंटे) और स्टेशन विश्राम (8+2 घंटे) का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दे रहा है।
सहायक चालकों द्वारा वैगन के टेंडर ब्रेक को कसने और खोलने का काम बंद कराने की मांग भी शामिल है। उन्हें चालक की भांति रिस्क अलाउंस प्रदान करने की भी मांग की गई है।
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रेलवे के संचालन में लोको रनिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है, फिर भी उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अत्यधिक ड्यूटी और अपर्याप्त आराम से रेल सुरक्षा प्रभावित हो रही है, और प्रशासन नियमों के विरुद्ध दबाव बनाकर कर्मचारियों से काम करवा रहा है।
इस विरोध प्रदर्शन में AILRSA के मंडल सचिव डी. के. सिन्हा, ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री डी. के. मिश्रा, ए. के. वर्मा, मो. सबीर, यशवंत सिंह, जी. एन. सिंह, सुनीत कुमार-4, राघवेंद्र कुमार, राजू कुमार-2, के. के. सिन्हा, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार और सुधीर कुमार सहित सैकड़ों रनिंग कर्मचारियों ने भागीदारी की। संतोष कुमार और 10 अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।


