पीजी कॉलेज सकलडीहा में एकदिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
पीएनपी नेटवर्क / चंदौली / सकलडीहा। पीजी कॉलेज सकलडीहा में एकदिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी Archives Exhibition and National Seminar का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्वान विभूतियों द्वारा इतिहास के दस्तावेजों का अभिलेख के रूप में प्रदर्शित कर व्याख्यान भी किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. अनुराग कुमार Chief Guest Prof. Anurag Kumar एवं कालेज प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय College Principal Prof. Pradeep Kumar Pandey ने विभिन्न ऐतिहासिक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. अनुराग कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में साहित्यकारों ने जनता की चेतना को जागृत किया। उसके लिए उन्हें बहुत संघर्ष भी करना पड़ा।
वक्ताओं की कड़ी में विशिष्ट अतिथि डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि अंग्रेजों की शोषणकारी नीतियों का पर्दाफांश साहित्यकारों ने अपनी कलम से किया। अंग्रेजों ने प्रेस की स्वतंत्रता पर पाबंदी के लिए कई कानून बनायें। मुख्य वक्ता किंगसन सिंह पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिला लेखिकाओं की लेखनी को रेखांकित किया

