अमेरिका से पढ़ कर आए इंजीनियर बच्चों को बता रहे कंप्यूटर का ज्ञान

अमेरिका से पढ़ कर आए इंजीनियर बच्चों को बता रहे कंप्यूटर का ज्ञान

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में पिछले एक महीने से कंप्यूटर के बारे में जानकारी दे रहे है। दिघवट गांव निवासी आर्यन सिंह जो अभी 23 साल की उम्र के है। 
अमेरिका से पढ़ कर आए इंजीनियर बच्चों को बता रहे कंप्यूटर का ज्ञान

Chandauli News : पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार ( Primary School, Naibazar) में पिछले एक महीने से कंप्यूटर के बारे में जानकारी दे रहे है। दिघवट गांव निवासी आर्यन सिंह जो अभी 23 साल की उम्र के है। तीन साल से अमेरिका में कंप्यूटर साइंस की डिग्री लेकर वापस देश मे लौटने के बाद गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को शिक्षा दे रहे है। 


अमेरिका से पढ़ कर आए इंजीनियर बच्चों को बता रहे कंप्यूटर का ज्ञान

दिघवट गांव (Dighwat village) के अनूप कुमार सिंह के इकलौते बेटे आर्यन सिंह ( Aryan Singh )23 वार्षिय जो प्राथमिक शिक्षा मिर्जापुर में ग्रहण करने के बाद लखनऊ जाकर आगे की पढ़ाई किए। वर्ष 2022 में  कोलाराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी यूएसए University of Colorado Boulder USA से कंप्यूटर साइंस की डिग्री (Computer Science Degree) लेकर पिछले दिनों गांव आए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में 15 दिन से बच्चों को कंप्यूटर के बारे में घण्टों क्लास के माध्यम से जागरूक कर रहे है। 

अमेरिका से पढ़ कर आए इंजीनियर बच्चों को बता रहे कंप्यूटर का ज्ञान

अमेरिका व भारत के कल्चर में कितना फर्क है यह भी छात्राओं को बताते है। आर्यन सिंह का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में अच्छी शिक्षा दी जा रही है। लेकिन हर किसी को टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। वही प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर In-charge Principal Arun Ratnakar ने बताया कि ऐसे भारतीय जो विदेश की शिक्षा लेकर आ रहे है। उन्हें गांव के बच्चों को भी वहां के बारे बताना चाहिए।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |