प्रतिभा सूर्या सिंह डोर टू डोर क्षेत्र भ्रमण कर दिया जनसंपर्क

प्रतिभा सूर्या सिंह डोर टू डोर क्षेत्र भ्रमण कर दिया जनसंपर्क

समाजसेविका प्रतिभा सूर्या सिंह ने चकिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

प्रतिभा सूर्या सिंह डोर टू डोर क्षेत्र भ्रमण कर दिया जनसंपर्क

  • जनसंपर्क के दौरान लोगों की सुनी समस्याएं
चन्दौली / सैदुपूर। समाजसेविका प्रतिभा सूर्या सिंह Social worker Pratibha Surya Singh,ने चकिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

समाजसेविका प्रतिभा सूर्या सिंह का यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और मतदाताओं को अपने मत का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अपने जनसंपर्क के क्रम में, उन्होंने मंगरौर गांव में ग्राम प्रधान ओम प्रकाश साहनी के नेतृत्व में ग्रामीणों से मुलाकात की, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। शाहपुर में, उन्होंने नंदपाल ग्राम प्रधान की माता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रतिभा सूर्या सिंह डोर टू डोर क्षेत्र भ्रमण कर दिया जनसंपर्क

उसरी गांव में मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों को समाजवादी विचारधारा से अवगत कराया। वनभीषमपुर में नारायण यादव की भाभी के निधन पर भी उन्होंने शोक व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, मूसाखांड भलुईयादाई में पत्रकार अरुण कुमार के आवास पर भी उन्होंने लोगों से बातचीत की।


उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे अपने क्षेत्रीय बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान देवा सरकार, छित्तमपुर प्रधान प्रतिनिधि भरत यादव, बब्बन प्रसाद, छब्बन प्रसाद, संतोष कुमार, सुनील कुमार, रतीश कुमार सहित कई अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें |